RSMSSB Rajasthan Prahari Vacancy 2024 की अंतिम तिथि 22 जनवरी। आवेदन तिथियां, पात्रता, शुल्क, परीक्षा पैटर्न और शारीरिक मानक।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जेल प्रहरी भर्ती 2024 के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के अन्तर्गत बोर्ड द्वारा कुल 803 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस सरकारी नौकरी को पाने के इच्छुक व्यक्ति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। RSMSSB Rajasthan Prahari Vacancy 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 दिसम्बर 2024 से शुरू कर दी गई है और 22 जनवरी 2025 तक आप आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 9 से 12 अप्रैल 2025 के बीच किया जाएगा। इस लेख में हम ऑनलाइन आवेदन प्रकिया, पात्रता और अन्य जानकारी के बारे में बात करेंगे।
RSMSSB Rajasthan Prahari Vacancy 2024 अधिसूचना
राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2024 के लिए विभाग द्वारा कुल 803 पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई हैं। कुल पदों में Non TSP के लिए 759 पद और TSP के लिए 44 पद हैं।
वहीं कुल भर्तियों अलग-अलग वर्गो में विभाजित हैं। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 440 पद, ओबीसी 95, ईडब्ल्यूएस के लिए 48 पद खाली हैं। वहीं एससी वर्ग के लिए 120 और एसर्टी के लिए 100 पद खाली हैं।
वर्ग | रिक्त पद |
सामान्य (GEN) | 440 |
अनुसूचित जाति (SC) | 120 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 100 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 95 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 48 |
कुल | 803 |
RSMSSB Rajasthan Prahari Vacancy 2024 भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 24 दिसंबर 2024
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 22 जनवरी 2025
- एडमिड कार्ड जारी होने का दिनांक : अभी घोषित नहीं (लेकिन परीक्षा से पहले)
- परीक्षा तिथि: 9 से 12 अप्रैल 2025
आवेदन शुल्क
RSMSSB Rajasthan Prahari Recruitment 2024 के आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क अदा करना होगा। यह निर्धारित शुल्क वर्गीकरण के अनुसार भिन्न है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 600 रुपये फीस का निर्धारण किया गया है। तो वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए फीस सामान्य वर्ग की तुलना में कम है। इसके अलावा अभ्यर्थी से आवेदन को भरने में कोई भूलवश गलती हो जाती है तो उसके लिए सुधार भी किया जा सकता है। लेकिन सुधार करने के लिए अभ्यर्थी को 300 रुपये का भुगतान करना होगा, जो कि सभी वेर्गों के लिए एक समान होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।
- सामान्य / ओबीसी (क्रीमी लेयर): ₹600/-
- ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) / ईडब्ल्यूएस: ₹400/-
- एससी / एसटी: ₹400/-
- सुधार शुल्क: ₹300/-

आयु सीमा
RSMSSB Rajasthan Prahari Vacancy के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अधिकतम आयु 26 तक की निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार आयु में छूट का प्रावधान है।
पात्रता और मानदंड
1. शैक्षणिक योग्यता
Prahari Vacancy के लिए अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं पास होना अनिवार्य होगा। और साथ हिन्दी भाषा का ज्ञान और राजस्थान की लोकल संस्कृति का भी ज्ञान होना चाहिए।
2. शारीरिक मानक
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
- ऊंचाई: 168 सेमी
- छाती: 81-86 सेमी
- दौड़: 5 किमी 25 मिनट में
- महिला उम्मीदवारों के लिए:
- ऊंचाई: 152 सेमी
- दौड़: 5 किमी 35 मिनट में
आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- “जेल प्रहरी भर्ती 2024” लिंक पर क्लिक करें।
- सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र को फाइनल सबमिट करें और प्रिंट आउट लें।
RSMSSB Rajasthan Prahari Vacancy 2024 चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा: यह परीक्षा कुल 100 प्रश्नों की होती है। और प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक दिये जाते हैं। इसके इसके अन्तर्गत सामान्य ज्ञान, सामाजिक विज्ञान, समसामयिक, राजस्थान का इतिहास, तार्किंक योग्यता, भूगोल और कला जैस विषयों में से प्रश्न पूछे जाते हैं।
- शारीरिक दक्षता : इसके अन्तर्गत सभी अभ्यर्थियों की ऊंचाई, पुरुषों की छाती, और महिलाओं का वजन चेक किया जाता है। उसके दूसरे चरण में महिला-पुरुषों की दौड़ कराई जायेगी।
RSMSSB Rajasthan Prahari Vacancy 2024 सहायक लिंक
- आधिकारिक अधिसूचना: यहाँ क्लिक करें
- आधिकारिक वेबसाइट : यहां क्लिक करें
- ऑनलाइन आवेदन करें: यहाँ क्लिक करें
जेल प्रहरी को कितना मिलता है वेतन
जेल प्रहरी का न्यूनतम मासिक वेतन 18000 रुपये से लेकर 56000 रुपये तक हो सकता है। इस वेतन में सभी भत्ते शामिल हो सकते हैं। बता दें कि यह वेतन भत्तों के अनुसार भिन्न हो सकता है।
जेल प्रहरी का क्या काम है ?
जेल प्रहरी का मुख्य कर्तव्य जेल परिसर में सुरक्षा और शांति का कायम रखना है और साथ ही अपने क्षेत्र में आने वाले सभी कैदियों की निगरानी करना होता है। इसके अलावा जेल प्रहरी अपने कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाये रखना होता है और वह आपात परिस्थितियों के लिए भी तैयार रहता है।
सामान्य प्रश्न (FAQs):
प्रश्न 1: क्या अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, केवल राजस्थान के निवासी ही आवेदन के पात्र हैं।
प्रश्न 2: महिला उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट क्या है?
उत्तर: आरक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष की आयु में छूट मिलेगी।
प्रश्न 3: क्या आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है?
उत्तर: हाँ, आवेदन शुल्क डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।
प्रश्न 4: परीक्षा का माध्यम क्या होगा?
उत्तर: परीक्षा हिंदी भाषा में आयोजित की जाएगी।
प्रश्न 5: क्या शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ अनिवार्य है?
उत्तर: हाँ, पुरुषों के लिए 5 किमी 25 मिनट में और महिलाओं के लिए 5 किमी 35 मिनट में दौड़ अनिवार्य है।
प्रश्न 6: क्या आवेदन पत्र में सुधार संभव है?
उत्तर: हाँ, ₹300/- के सुधार शुल्क के साथ आवेदन पत्र में सुधार किया जा सकता है।
प्रश्न 7: क्या 10वीं कक्षा के बाद की योग्यता आवश्यक है?
उत्तर: नहीं, 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना ही पर्याप्त है।