RPSC Assistant Professor Recruitment के लिए 575 पद खाली, जानें आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, सैलरी, परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए बड़ी संख्या में भर्ती निकाली है और इसके लिए अधिसूचना की भी घोषणा कर दी है। RPSC Assistant Professor Recruitment 2025 के लिए विभाग ने 575 स्थाई रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। वहीं 12 जनवरी 2025 से आवेदन प्रक्रिया का भी शुरू कर दिया गया है। आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया माध्यम से किये जाने हैं। इसके लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा, जोकि तीन चरणों में की जानी हैं। 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी इस आवेदन प्रक्रिया हिस्सा बन सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आवेदन प्रक्रिया या भर्ती प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी।
RPSC Assistant Professor Recruitment 2025 अधिसूचना
जो अभ्यर्थी शैक्षणिक क्षेत्र में अध्यापक बनने का सपना देखते उनके यह एक बेहतर विकल्प है। सरकारी नौकरी में Assistant Professor आपके अच्छा करियर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थी को Assistant Professor बनने का मौका दे रहा है। विभाग बड़ी संख्या में विभिन्न रिक्त पदों के लिए 575 भर्ती निकाली हैं। विभाग ने भर्ती से सम्बन्धित सभी जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना की घोषणा कर दी है। तो वहीं ऑनलाइन प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है।
आवेदन प्रक्रिया पूर्णत: ऑनलाइन माध्यम से होगी और साथ फीस का भुगतान भी ऑनलाइन होगा। भर्ती के लिए परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर लेकर आई है। वे इसमें अपना भाग्य आजमा सकते हैं। इस भर्ती में सभी भारत के सभी राज्यों के अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड
राजस्थान में Assistant Professor भर्ती के अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अपने सम्बन्धित विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। और साथ ही इस मास्टर डिग्री उसे न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक से पास होना चाहिए। दूसरी ओर अभ्यर्थी को UGC द्वारा राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) , SLET / SET OR PHd या फिर समकक्ष अन्य परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
भर्ती से सम्बन्धित मुख्य तथ्य
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती का नाम | RPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 |
पद का नाम | असिस्टेंट प्रोफेसर |
विभाग | कॉलेज शिक्षा विभाग |
कुल रिक्तियां | 575 |
पात्रता | मास्टर डिग्री (55% अंकों के साथ) और UGC NET/Ph.D. अनिवार्य |
आयु सीमा | न्यूनतम 21 वर्ष, अधिकतम 40 वर्ष (आरक्षित वर्गों के लिए छूट) |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 12 जनवरी 2025 |
आवेदन अंतिम तिथि | 10 फरवरी 2025 |
परीक्षा स्वरूप | 3 पेपर (200 अंक) |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, और अंतिम मेरिट सूची |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rpsc.rajasthan.gov.in |

आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया की जानकारी
RPSC Assistant Professor Recruitment 2025 के तहत आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है। प्रक्रिया या तो आप स्वयं मोबाइल या लैपटॉप से कर सकते हैं या फिर किसी साइबर कैफे के माध्यम से भी करवा सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन भरने के लिए निम्न चरणों का पालन करना होगा :

OTR Registration Page.
- पंजीकरण प्रक्रिया: सबसे पहले अभ्यर्थी को अपना रजिस्ट्रेशन SSO ID बनाकर करना होगा। इसके लिए वे जन आधार या Google ID का उपयोग कर सकते हैं। यदि अभ्यर्थी राजस्थान का निवासी है तो वह जन आधार या गूगल आईडी दोनों में से किसी का उपयोग कर सकता है। यदि अभ्यर्थी अन्य राज्य का निवासी है तो उसे गूगल आईडी का उपयोग अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- ऑनलाइन फॉर्म भरना: SSO ID लॉगिन के बाद अभ्यर्थी को मांगी गई को आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी आवेदन में भरना होगा।
- दस्तावेज़ अपलोड करना: उसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा, जिसमें पासपोर्ट साइज़ फोटो और हस्ताक्षर समेत अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल होंग। ध्यान रखें कि मांगे दस्तावेजों को नियमानुसार ही अपलोड किया जाये।
- फीस का भुगतान: आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यह भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा, जिसमें आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके कर सकते हैं।
- आवेदन सबमिट करना:
पूरी प्रक्रिया होने के बाद फार्म को फाइनल सबमिट करें। - प्रिंटआउट निकालना: फार्म सबमिट होने के बाद प्रिंटआउट जरूर ले लें।
चयन प्रक्रिया
RPSC असिस्टेंट प्रोफेसर पद की भर्ती के लिए अभ्यर्थी को तीन चरणों को पालन करना होगा।
1. लिखित परीक्षा
RPSC Assistant Professor Recruitment 2025 के अन्तर्गत तीन पेपरों का आयोजन किया जायेगा। जिसके अन्तर्गत दो पेपर अभ्यर्थी के विषय से सम्बन्धित होंगे तो वहीं तीसरा राजस्थान से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान पर आधारित होगा। तीनों पेपरों के लिए कुल अंक 200 निर्धारित हैं, जिसमें पहले पेपर के लिए 75 अंक मिलेंगे, दूसरे पेपर के लिए 75 अंक और तीसरे पेपर के लिए 50 अंक निर्धारित हैं। वहीं भी तीनों पेपरों के लिए अलग-अलग है।
पेपर अंक :
- पेपर I: 75 अंक (3 घंटे)
- पेपर II: 75 अंक (3 घंटे)
- पेपर III: 50 अंक (2 घंटे)
- कुल अंक: 200
पेपर समय :
- पेपर I: 3 घंटे
- पेपर II: 3 घंटे
- पेपर III: 2 घंटे
2. साक्षात्कार
लिखित परीक्षा सफलता हासिल होने के बाद अभ्यर्थी को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इसके अन्तर्गत अभ्यर्थी को कौशल में निपुणता और विशेषता को परखा जायेगा।
3. अंतिम चयन
अंतिम चरण के अन्तर्गत लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी और अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। चयन फाइनल होने के बाद अभ्यर्थी को ट्रेनिंग हेतु बुलाया जायेगा।
परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां
RPSC द्वारा आयोजित भर्ती के लिए महत्वूपर्ण तिथियों (Exam Date) की घोषणा कर दी। यह परीक्षा दिसंबर 2025 में विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। सभी महत्वपूर्ण तिथियां निम्न प्रकार हैं:
- अधिसूचना जारी की तिथि: 13 दिसंबर 2024
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 12 जनवरी 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10 फरवरी 2025
- परीक्षा तिथियां: 1 दिसंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025
- परीक्षा का पहला चरण: 1 दिसंबर 2025 से 12 दिसंबर 2025
- परीक्षा का दूसरा चरण: 15 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025
- परीक्षा का तीसरा चरण: 22 दिसंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025
वेतन संरचना
Assistant Professor Post के लिए Salary की बात करें तो यह वेतनमान 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल L-10 में होगी, जिसके अन्तर्गत 6000 रुपये ग्रेड पे शामिल है। साथ ही, वेतन के अलावा अभ्यर्थी को विभिन्न् भत्ते भी उपलब्ध होंगे।
RPSC Assistant Professor Recruitment आवेदन शुल्क
विभिन्न श्रेणी के अनुसार इस भर्ती का आवेदन शुल्क (Application Fees) निम्नलिखित है:
- सामान्य/EWS/क्रीमी लेयर BC और OBC: ₹600
- नॉन-क्रीमी लेयर BC और OBC: ₹400
- SC/ST/दिव्यांग: ₹400
अन्य सरकारी नौकरियों के बारे में जानें…
KSSSCI कैंसर इंस्टीट्यूट में Non Teaching के 57 पद खाली, आवेदन शुरू