Coast Guard Navik Recruitment के लिए अधिसूचना जारी, 300 रिक्तियों के लिए मांगे आवेदन

Indian Coast Guard Navik Recruitment 2025: भारतीय तटरक्षक बल  ने 2025 में नाविक (जनरल ड्यूटी) और नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। नाविक जनरल ड्यूटी और नाविक डोमेस्टिक ब्रांच के लिए कुल 300 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया उन युवाओं के लिए है, जो देश सेवा में रुचि रखते हैं और समुद्री क्षेत्र में काम करने का सपना देखते हैं। इस लेख में आपको इस भर्ती से संबंधित सभी जानकारी विस्तार से मिलेगी।

Coast Guard Navik Recruitment 2025 परिचय

भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard Navik), रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एक महत्वपूर्ण सुरक्षा बल है। इसका मुख्य कार्य भारत की समुद्री सीमाओं की रक्षा करना, समुद्री अपराधों को रोकना, और समुद्री आपदाओं के दौरान राहत प्रदान करना है। तटरक्षक बल में सेवा करना न केवल गर्व का विषय है, बल्कि यह देश की सेवा का एक सुनहरा अवसर भी प्रदान करता है।

Coast Guard Navik भर्ती 2025

भारतीय कोस्‍ट गार्ड के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर कर दी गई है। Coast Guard Navik Recruitment 2025 के कुल 300 पदों की रिक्तियां निकाली गई हैं। इन कुल पदों में नाविक (जनरल ड्यूटी) और नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के पद शामिल हैं। अभ्‍यर्थी 11 फरवरी 2025 (सुबह 11 बजे) से आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। आवेदक Indian Coast Guard की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Online Form Apply कर सकता हैं। वहीं भर्ती से सम्‍बन्धित सभी जानकारी जैसे, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन फीस व रिक्तियों के बारे में जानकारी आधिकारिक सूचना में उपलब्‍ध है।

विवरणजानकारी
संगठन का नामभारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard)
भर्ती पदनाविक (जनरल ड्यूटी) और नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच)
आवेदन की शुरुआत11 फरवरी 2025 (सुबह 11:00 बजे)
आवेदन की अंतिम तिथि25 फरवरी 2025 (रात 11:30 बजे)
आवेदन प्रक्रियाकेवल ऑनलाइन माध्यम
आयु सीमान्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 22 वर्ष (आयु में छूट लागू)।
वेतनमान₹21,700 प्रति माह (स्तर-3)
कुल रिक्तियां– नाविक (GD): 260- नाविक (DB): 40
अधिकारिक वेबसाइटjoinindiancoastguard.cdac.in
Indian Coast Guard Navik Recruitment 2025
Indian Coast Guard Navik Recruitment 2025

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. पहचान प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस)।
  2. जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं कक्षा की मार्कशीट।
  3. पासपोर्ट साइज फोटो (हाल ही की)।
  4. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  5. निवास प्रमाण पत्र।

Indian Coast Guard Navik Recruitment पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता (Qualification) :  

  1. नाविक (जनरल ड्यूटी): 12वीं कक्षा में गणित और भौतिकी में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  2. नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच):उम्मीदवार का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।

आयु सीमा (Age) :

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष।
  • अधिकतम आयु: 22 वर्ष।
  • केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनका जन्म 1 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 के बीच हुआ हो।
  • अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

क्षेत्रवार रिक्तियों का विवरण

Indian Coast Guard Navik Recruitment के अन्‍तर्गत नाविक (GD) और नावि‍क (DB) पदों की संख्‍या अलग-अलग हैं। नाविक जनरल ड्यूटी के लिए कुल 260 खाली हैं तो वही नाविक डोमेस्टिक ब्रांच के लिए कुल 40 Post रिक्‍त हैं। नीचे दी गई तालिका में क्षेत्र और श्रेणी के अनुसार पद निम्‍नलिखित हैं :

नाविक (जनरल ड्यूटी):

क्षेत्रकुल
उत्तर65
पश्चिम53
पूर्व38
दक्षिण54
केंद्रीय50
कुल260

नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) :

क्षेत्रकुल
उत्तर10
पश्चिम9
पूर्व5
दक्षिण9
केंद्रीय7
कुल40

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • अभ्‍यर्थी को  सबसे पहले विभाग आधिकारिक वेबसाइट https://joinindiancoastguard.cdac.in/ पर जाना होगा।
  • उम्मीदवार को अपना नाम, वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके खुद को रजिस्टर करना होगा।
  • सुनिश्चित करें कि ईमेल और मोबाइल नंबर कम से कम 31 दिसंबर 2025 तक वैध रहें।
  • आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार को अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर याद रखना होगा।
  • फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचें क्योंकि आवेदन जमा होने के बाद कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा।

आवेदन शुल्‍क

Coast Guard Navik Recruitment Application Fee श्रेणीवार भिन्‍न है:

  • सामान्‍य/ओबीसी/ईडब्‍ल्‍यूएस : 300 रुपये
  • एससी/एसटी : कोई शुल्‍क नहीं

चयन प्रक्रिया

Coast Guard Navik  की चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में होती है।

चरण 1: लिखित परीक्षा :

  • पहले चरण में एक ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है, जिसमें गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान जैसे विषय शामिल होते हैं।

चरण 2: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT) :

इस चरण में उम्मीदवारों को निम्नलिखित शारीरिक परीक्षण पास करना होता है:

  • 1.6 किमी दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होती है।
  • 20 उठक-बैठक और 10 पुश-अप्स।

चरण 3: दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण :

  • उम्मीदवारों के सभी प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।
  • मेडिकल जांच भारतीय सशस्त्र बलों के मानकों के अनुसार होगी।

चरण 4: अंतिम मेरिट सूची :

  • यह सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और रिक्तियों के आधार पर तैयार की जाती है।

वेतन और भत्ते

Indian Coast Guard Navik Recruitment के अनतर्गत काम करने वाले नाविकों को निम्नलिखित सुविधाएं मिलती हैं:

  • मूल वेतन: ₹21,700 प्रति माह।
  • भत्ते:
    • चिकित्सा सुविधाएं।
    • मुफ्त राशन और वर्दी।
    • परिवार के लिए आवास या एचआरए।
    • पेंशन और ग्रेच्युटी।

अक्‍सर पूछे जाने वाले सवाल

2.भारतीय तटरक्षक बल भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?
आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी 2025 (सुबह 11:00 बजे) से शुरू होगी और 25 फरवरी 2025 (रात 11:30 बजे) तक चलेगी।

2. कौन-कौन इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है?
नाविक (जनरल ड्यूटी): 12वीं में गणित और भौतिकी विषय के साथ उत्तीर्ण।
नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच): 10वीं पास।
आवेदक की आयु 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

3. भर्ती प्रक्रिया कितने चरणों में होगी?
भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में होगी।

4. आवेदन शुल्क क्या है?
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए: ₹300।
अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

5. भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष।
अधिकतम आयु: 22 वर्ष।
अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 5 वर्ष और ओबीसी के लिए 3 वर्ष की छूट है।

आवेदन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

  1. आवेदन करते समय सभी जानकारी सही ढंग से भरें।
  2. अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
  3. केवल एक पद के लिए आवेदन करें।
  4. समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
अन्‍य वैकेंसी के बारे में भी जानें…

UPSC Recruitment 2025 के लिए आवेदन शुरू, जानें Syllabus और योग्‍यता व अन्‍य जानकारी

CISF Constable Driver vacancy 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी, मिलेगा 69,100 रुपये वेतन और भत्‍ता

हैलो दोस्‍तों, मेरा नाम अंकित शर्मा हैं। मैं भारतीय निवासी हूं। मैं लगभग 4 सालों से ब्‍लॉगिंग कर रहा हूं। मुझे शिक्षा और सरकारी नौकरी क्षेत्र में अच्‍छी रुचि है और इसी पर लिखना पसंद करता हूं। मेरा सदैव प्रयास रहता है कि मैं अपने पाठकों सही जानकारी और आसानी से समझने योग्‍य आर्टिकल दे सकूं ... धन्‍यवाद।

Leave a Comment