CRE AIIMS Recruitment 2025 में 4,576 पदों के लिए आवेदन करें। परीक्षा, पात्रता, वेतन और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें। जल्दी करें, अंतिम तिथि 31 जनवरी है।
एम्स (AIIMS), नई दिल्ली ने हाल ही में एम्स सीआरई भर्ती 2025 के लिए बड़ी संख्या में भर्ती निकाली है। विभाग ने AIIMS Group B & C के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अन्तर्गत कुल 4576 पद रिक्त है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया को 7 जनवरी 2025 से शुरू कर दिया गया है। साथ ही इस भर्ती में महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र होंगे। इस लेख में, हम CRE AIIMS Recruitment 2025 अभियान से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे, जो आपकी तैयारी को बेहतर बनाने में मदद करेगी।
CRE AIIMS Recruitment 2025 का अवलोकन
CRE AIIMS Recruitment अभियान देशभर में 4,576 रिक्तियों को भरने का अवसर प्रदान कर रहा है। यह भर्ती विभिन्न पदों के लिए की जाएगी, जिसमें तकनीकी, प्रशासनिक और चिकित्सा भूमिकाएं शामिल हैं।
पैरामीटर | विवरण |
भर्ती संगठन | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) |
कुल रिक्तियां | 4,576 |
पोस्ट नाम | ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पद |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | aiimsexams.ac.in |
महत्वपूर्ण तिथियां
घटना | तिथि |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 7 जनवरी 2025 |
आवेदन समाप्ति तिथि | 31 जनवरी 2025 |
प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि | बाद में सूचित किया जाएगा |
परीक्षा की तिथि | 26-28 फरवरी 2025 |
CRE AIIMS Vacancy 2025 आयु सीमा
सभी इच्छुक उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने को न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु 35 वर्ष होना अनिवार्य है। वहीं आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार की जायेगी।
आयु में छूट :
क्रमांक | श्रेणी | आयु में छूट |
1. | एससी/एसटी | 5 वर्ष |
2. | ओबीसी | 3 वर्ष |
3. | पीडब्ल्यूबीडी (दिव्यांगजन) | 10 वर्ष |
4. | पूर्व सैनिक और कमीशन प्राप्त अधिकारी (ECO/SSCOs) | समूह B और C पदों के लिए सैन्य सेवा की अवधि + 3 वर्ष |
5. | केंद्रीय सरकारी कर्मचारी (समूह B पदों के लिए) | 3 वर्षों की नियमित और निरंतर सेवा के आधार पर 5 वर्ष |
6. | केंद्रीय सरकारी कर्मचारी (समूह C पदों के लिए) | 3 वर्षों की नियमित और निरंतर सेवा के आधार पर: |
(a) सामान्य श्रेणी | 40 वर्ष तक | |
(b) ओबीसी | 43 वर्ष तक | |
(c) एससी/एसटी | 45 वर्ष तक | |
7. | जम्मू और कश्मीर राज्य के निवासी (समूह C पदों के लिए) | |
(a) सामान्य श्रेणी | 5 वर्ष | |
(b) ओबीसी | 8 वर्ष | |
(c) एससी/एसटी | 10 वर्ष | |
8. | विधवा, तलाकशुदा महिलाएँ, न्यायिक रूप से अलग हुई महिलाएँ (जो पुनर्विवाह नहीं करती हैं) | |
(a) सामान्य श्रेणी | 35 वर्ष तक | |
(b) ओबीसी | 38 वर्ष तक | |
(c) एससी/एसटी | 40 वर्ष तक | |
9. | युद्ध के दौरान विकलांग रक्षा कर्मी | |
(a) सामान्य श्रेणी | 5 वर्ष | |
(b) ओबीसी | 8 वर्ष (5+3) | |
(c) एससी/एसटी | 10 वर्ष (5+5) | |
10. | सशस्त्र बलों में सेवा के अंतिम वर्ष में क्लर्क | |
(a) सामान्य श्रेणी | 45 वर्ष तक | |
(b) ओबीसी | 48 वर्ष तक | |
(c) एससी/एसटी | 50 वर्ष तक |
CRE AIIMS Recruitment शैक्षिक योग्यता
CRE AIIMS Recruitment 2025 भर्ती के अन्तर्गत अभ्यर्थी को 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य होगा। साथ अभ्यर्थी के पद से सम्बन्धित डिग्री, सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना आवश्यक है।

रिक्तियों का विवरण
CRE AIIMS Recruitment 2025 के तहत विभिन्न पदों पर कुल 4,576 रिक्तियां उपलब्ध हैं। यह पदों के अनुसार निम्न प्रकार हैं…
पद नाम | कुल पद |
सहायक आहार विज्ञानी / आहार विज्ञानी / प्रदर्शक (आहारविज्ञान एवं पोषण) | 24 |
सहायक (एनएस) / सहायक प्रशासनिक अधिकारी / कार्यकारी सहायक (एनएस) / जूनियर प्रशासनिक अधिकारी / कार्यालय सहायक (एनएस) | 89 |
डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड A / जूनियर प्रशासनिक सहायक / लोअर डिवीजन क्लर्क / सीनियर प्रशासनिक सहायक / UDC / अपर डिवीजन क्लर्क | 182 |
सहायक अभियंता (सिविल) / जूनियर अभियंता (सिविल) | 22 |
सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) / जूनियर अभियंता (इलेक्ट्रिकल) | 19 |
सहायक अभियंता (एसी और आर) / जूनियर अभियंता (एसी और आर) | 18 |
ऑडियोमीटर तकनीशियन / भाषण चिकित्सक / जूनियर ऑडियोलॉजिस्ट / तकनीकी सहायक (ENT) | 14 |
बिजली मिस्त्री / लाइनमैन (इलेक्ट्रिकल) / वायरमैन | 25 |
गैस स्टूवर्ड / गैस मैकेनिक / पंप मैकेनिक / मैनिफोल्ड रूम अटेंडेंट | 10 |
ड्राफ्ट्समैन ग्रेड III | 01 |
सहायक लॉन्ड्री पर्यवेक्षक / लॉन्ड्री पर्यवेक्षक | 06 |
स्टोर कीपर (दवाइयाँ) | 04 |
स्टोर कीपर (सामान्य) | 08 |
फार्मासिस्ट (होम्योपैथी) | 12 |
कैशियर / जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर / जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर अकाउंटेंट | 30 |
जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर (रेसेप्शनिस्ट) / रेसेप्शनिस्ट | 03 |
जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर / मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर | 09 |
CSSD सहायक ग्रेड-I / CSSD पर्यवेक्षक / CSSD तकनीशियन / सीनियर CSSD तकनीशियन | 09 |
जूनियर मेडिकल लैब तकनीशियन / मेडिकल लैबोरेटरी तकनीशियन (MLT) / लैब अटेंडेंट / लैब अटेंडेंट ग्रेड II / लैब तकनीशियन / प्रयोगशाला सहायक | 633 |
डार्क रूम सहायक / ड्रेसर / अस्पताल अटेंडेंट / मोर्ट्यूरी अटेंडेंट / जूनियर वार्डन / मल्टी टास्किंग स्टाफ | 649 |
डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट | 14 |
ECG तकनीशियन | 126 |
लाइब्रेरी अटेंडेंट ग्रेड II | 06 |
लैब. टेक. EEG | 04 |
टेलीफोन ऑपरेटर / तकनीशियन (टेलीफोन) ग्रेड IV | 04 |
मैकेनिक (एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन) | 15 |
श्वसन प्रयोगशाला सहायक | 02 |
तकनीकी सहायक / तकनीशियन (एनेस्थेसिया / ऑपरेशन थिएटर) | 253 |
जूनियर रेडियोग्राफर / डार्क रूम सहायक ग्रेड II / रेडियोग्राफी तकनीशियन | 391 |
डेंटल हाइजीनिस्ट / तकनीकी अधिकारी / डेंटल मैकेनिक / डेंटल तकनीशियन | 69 |
रेडियोथेरेपी तकनीशियन | 24 |
न्यूक्लियर मेडिसिन तकनीशियन | 09 |
नेत्र रोग तकनीशियन ग्रेड I / ऑप्टोमेट्रिस्ट | 29 |
जूनियर परफ्यूजनिस्ट / परफ्यूजनिस्ट | 12 |
तकनीशियन प्रॉस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स | 12 |
बैरिएट्रिक कोऑर्डिनेटर | 01 |
फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) | 27 |
एम्ब्रायोलॉजिस्ट | 02 |
सहायक सुरक्षा अधिकारी | 09 |
फायर तकनीशियन / सुरक्षा सह फायर सहायक | 19 |
समुदाय आधारित पुनर्वास कार्यकर्ता / सामाजिक कार्यकर्ता | 10 |
जूनियर हिंदी अनुवादक / वरिष्ठ हिंदी अधिकारी | 11 |
प्रदर्शक (फिजियोथेरेपी) / जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट / मल्टी रिहैबिलिटेशन कार्यकर्ता | 46 |
व्यवसायिक चिकित्सक | 06 |
पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड III / पुस्तकालय और सूचना सहायक | 15 |
चालक / ड्राइवर (साधारण ग्रेड) | 12 |
डोनर आयोजक / स्वास्थ्य शिक्षक | 77 |
कलाकार / मॉडलर (कलाकार) | 09 |
योग प्रशिक्षक | 05 |
प्रोग्रामर | 15 |
वार्डन (महिला) / सहायक वार्डन / छात्रावास वार्डन (पुरुष) | 36 |
जूनियर स्केल स्टेनो (हिंदी) / व्यक्तिगत सहायक | 193 |
डिस्पेंसिंग अटेंडेंट / फार्मा रसायनज्ञ / रासायनिक परीक्षक | 169 |
एड्स शिक्षा काउंसलर / ANM (महिला) / बहुउद्देशीय कार्यकर्ता | 813 |
केयरटेकर / स्वच्छता निरीक्षक | 41 |
दर्जी ग्रेड III | 01 |
प्लंबर | 09 |
उप महाप्रबंधक (कैफेटेरिया) | 01 |
चित्रकार | 01 |
सांख्यिकी सहायक | 03 |
कार्यशाला सहायक (CWS) | 04 |
सहायक स्टोर अधिकारी / जूनियर स्टोर अधिकारी / स्टोर कीपर | 82 |
मैकेनिक ऑपरेटर कम कंपोजिटर | 01 |
कोडिंग क्लर्क / मेडिकल रिकॉर्ड तकनीशियन | 234 |
बायो-मेडिकल इंजीनियर | 01 |
गुणवत्ता नियंत्रण प्रबंधक | 01 |
CRE AIIMS Recruitment आवेदन शुल्क
Application Fees की बात करें तो सामान्य और ओबीसी श्रेणी के लिए 3000 रुपये की फीस निर्धारित की गई है। वहीं अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लिए 2400 रुपये फीस है। विकलांग व्यक्ति को आवेदन के लिए फीस नहीं देनी होगी।
वर्ग | शुल्क |
सामान्य/ओबीसी | ₹3000 |
अनुसूचित जाति/जनजाति | ₹2400 |
विकलांग व्यक्ति | छूट प्राप्त |
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- एक फोटो
- 10वीं या 12वीं की मार्कशीट
- डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जायें।
- उसके बाद ‘Recruitment’ ऑप्शन पर जायें।
- ‘COMMON RECRUITMENT EXAMINATION (CRE)’ नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- फिर ‘Create a New Account’ पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरकर लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनायें।
- लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें।
- स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें।
- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करते हुए शुल्क का भुगतान करें: करें।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा: उम्मीदवारों की प्रारंभिक योग्यता का आंकलन
- कौशल परीक्षण: तकनीकी और व्यावसायिक दक्षता का मूल्यांकन।
- दस्तावेज़ सत्यापन: सभी आवश्यक दस्तावेज़ की जांच।
एम्स सीआरई भर्ती की तैयारी के टिप्स
- पाठ्यक्रम की गहनता को समझें।
- नियमित रूप से मॉक टेस्ट लेते रहें।
- परीक्षा में सबसे महत्वूपूर्ण होता है समय प्रबंधन। कम समय सभी प्रश्नों का उत्तर देना और सही देनों काफी महत्वपूर्ण है। इसके लिए प्रयास करें।
- परीक्षा तैयारी करते समय यह भी ध्यान रखें कि आपका स्वास्थ्य न बिगड़े।