DSSSB Vacancy 2025 के तहत PGT और लाइब्रेरियन के 439 पदों की घोषणा। पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस और परीक्षा तिथियों की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों में योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए परीक्षाओं का आयोजन करता है। यह संस्थान ग्रुप “बी” और ग्रुप “सी” श्रेणी के शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती करता है।
इस वर्ष विभाग ने DSSSB Vacancy 2025 के लिए 439 रिक्तियों की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के अन्तर्गत अधिकांश पद पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) और लाइब्रेरियन के लिए हैं। DSSSB 2025 भर्ती की हर महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।
DSSSB Vacancy 2025 अधिसूचना
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 2025 की भर्ती प्रक्रिया की आधिकारिक अधिसूचना बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जारी की गई है। इस आधिकारिक घोषणा में भर्ती से सम्बन्धित परीक्षा संरचना, चयन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और आवेदन करने से जुड़ी समस्त जानकारी उपलब्ध कराई गई है। अधिसूचना से अनुसार आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन है और अभ्यर्थी 16 जनवरी 2025 से और लाइब्रेरियन पद के लिए आवेदन 9 जनवरी से शुरू किए जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस अधिसूचना को डाउनलोड कर अपने आवेदन की तैयारी कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना को अवश्य पढ़ लें, नहीं तो एक छोटी सी गलती होने पर आपका आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
पदों का विवरण
DSSSB Vacancy 2025 भर्ती के अन्तर्गत कुल 239 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली है। जिसमें स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) पदों के लिए 432 पद खाली है। वहीं लाइब्रेरियन पद के लिए कुल 7 पद खाली है।
Post | Vacancy |
PGT Teacher Vacancy | 432 |
Librarian | 7 |

DSSSB Vacancy 2025 महत्वपूर्ण तिथियां
घटनाक्रम | लाइब्रेरियन | स्नातकोत्तर शिक्षक |
आवेदन प्रक्रिया शुरू | 9 जनवरी 2025 | 16 जनवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 7 फरवरी 2025 | 14 फरवरी 2025 |
भुगतान की अंतिम तिथि | 7 फरवरी 2025 | 14 फरवरी 2025 |
एडमिट कार्ड जारी | अभी जारी नहीं | अभी जारी नहीं |
परीक्षा तिथि | अभी जारी नहीं | अभी जारी नहीं |
DSSSB Vacancy 2025 पात्रता मानदंड
स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) : पीजीटी के लिए अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य होगा। साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएड या बीएबीएड/बीएससीबीएड या तीन वर्षीय बीएड-एमएड।
लाइब्रेरियन : DSSSB Vacancy 2025 के अन्तर्गत लाइब्रेरियन पद के लिए पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य होगा।
आयु सीमा
स्नातकोत्तर शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं लाइब्रेरियन पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तक की निर्धारित की गई है।
DSSSB PGT Teacher Recruitment आयु सीमा में छूट
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा पीजीटी (Post Graduate Teacher) पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा वर्ग के अनुसार निर्धारित की गई है। इसमें निम्नलिखित आयु में छूट प्रदान की जाती है:
- सामान्य (यूआर): छूट नहीं।
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी): 5 साल।
- अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी): 3 वर्ष
- पीडब्ल्यूबीडी (दिव्यांग) + यूआर/ईडब्ल्यूएस: 10 वर्ष।
- पीडब्ल्यूबीडी + एससी/एसटी: 15 वर्ष।
- पीडब्ल्यूबीडी + ओबीसी: 13 वर्ष।
- विभागीय अभ्यर्थी (सरकारी कर्मचारी): 3+ वर्ष की निरंतर सेवा होने पर ग्रुप बी पदों पर 5 वर्ष तक की छूट।
- एक ही विभाग में संविदा कर्मचारी: 5 वर्ष तक की छूट।
DSSSB Vacancy 2025 परीक्षा पैटर्न
DSSSB PGT के परीक्षा पैटर्न की बात करें तो इसकी परीक्षा में कुल 200 पूछे जायेंगे, जिसके लिए अभ्यर्थी को 200 प्राप्त होंगे। वहीं अभ्यर्थी को परीक्षा के लिए सिर्फ 3 घंटे का समय मिलेगा। और अधिक जानकारी के लिए जारी की गई अधिसूचना में पढ़ सकते हैं।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
सामान्य जागरूकता | 20 | 20 |
सामान्य बुद्धि एवं तर्क क्षमता | 20 | 20 |
अंकगणितीय एवं संख्यात्मक क्षमता | 20 | 20 |
अंग्रेजी भाषा | 20 | 20 |
हिंदी भाषा | 20 | 20 |
संबंधित विषय | 200 | 200 |
आवेदन प्रक्रिया
DSSSB भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। आवेदन के चरण इस प्रकार हैं:
- सबसे पहले अभ्यर्थी को DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in/ पर जाएं।
- सम्बन्धित पदों (TGT, PGT) की अधिसूचना लिंक पर
- रजिस्टर बटन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको लॉनिंग आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- लॉनिंग आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉनिग करें।
- सभी महत्वूपर्ण जानकारी भरें।
- अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- फाइनल फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
DSSSB Recruitment 2025 आवेदन के लिए दस्तावेज
- हाई स्कूल परिणाम (10वीं कक्षा)
- इंटरमीडिएट परिणाम (12वीं कक्षा)
- स्नातक की डिग्री (लाइब्रेरियन या समकक्ष)
- पीजीटी के लिए बीएड या अन्य एजुकेशनल डिग्री
- जाति प्रमाण पत्र (एससी/एसटी/ओबीसी)
- पासपोर्ट आकार का फोटो
बता दे कि, किसी दस्तावेज को अपलोड करने से पहले विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, अन्य आपका आवेदन फॉर्म रद्द किया जा सकता है।
आवेदन शुल्क
बता दें कि DSSSB Vacancy 2025 आवेदन करने के लिए आपको कुछ फीस अदा करनी होगी। यह फीस सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये निर्धारित की गई है, वहीं एससी/एसटी/दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन फॉर्म निशुल्क होगा। Hk
DSSSB Vacancy 2025 वेतन
स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) स्तर 8 का वेतन दिया जाता है, जिसके अन्तर्गत 47600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये का वेतन मिल सकता है। वहीं लाइब्रेरियन पद के लिए वेतन स्तर 6 का होता है, जो न्यूनतम 35400 रुपये से लेकरा अधिकतम 1,12,400 रुपये तक दिया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया
Delhi Subordinate Service Selection Board (DSSSB) Vacancy के चयन प्रकिया की बात करें तो पहले लिखित परीक्षा (MCQ) का आयोजन किया जाता है। यदि अभ्यर्थी लिखित परीक्षा क्वालिफाई कर लेता है तो उसे साक्षात्कार हेतु बुलाया जाता है। अंतिम चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है।
इन्हें भी पढ़ेें…
RRC SCR Apprentice Recruitment 2025 : 4232 पदों पर निकली भर्ती
RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy 2025: 2129 पद खाली, आवेदन प्रक्रिया और योग्यता जानकारी