Agniveer Vayu Recruitment 2025 योग्यता और परीक्षा पैटर्न, कैसे करें आवेदन

Agniveer Vayu Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू। पात्रता, परीक्षा पैटर्न, सैलरी और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। अभी आवेदन करें।

भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर वायु इंटेक 01/2026  की भर्ती के लिए आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह भर्ती युवाओं को वायु सेना के माध्‍यम से देश की सेवा और रक्षा क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण करियर बनाने का मौका दे रही है। इस योजना के तहत इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन (Online Apply ) कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 27 जनवरी 2025 है। इस भर्ती के लिए अभ्‍यर्थी वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Indian Air Force Agniveer Vayu Intake Recruitment 2025 की आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकता है। इस लेख में हम भर्ती से सम्‍बन्धित भी पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment 2025 अधिसूचना

Indian Air Force Vacancy 2025 के लिए आधिकारिक तौर Notification जारी कर दी गई है। इस भर्ती के तहत बड़ी संख्‍या में आवेदन मांगे गये हैं। इसके लिए अभ्‍यर्थी आवेदन ऑनलाइन माध्‍यम से कर सकता है। और साथ ही Agniveer Vayu Intake के लिए महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन के पात्र होंगे। आवेदन पश्‍चात परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। यह परीक्षा 22 मार्च 2025 को आयोजित की जायेगी। और अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक अधिसूचना को पढ़ सकते हैं।

भर्ती से सम्‍बन्धित महत्‍वपूर्ण तथ्‍य

विषयविवरण
योजना का नामअग्निपथ योजना
पद का नामअग्निवीर वायु
आवेदन की तिथि7 जनवरी 2025 से 27 जनवरी 2025
परीक्षा तिथि22 मार्च 2025
सैलरी₹21,000 – ₹28,000
सेवा अवधि4 वर्ष
आवेदन फॉर्म लिंकआवेदन

Agniveer Vayu Recruitment 2025 महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि – 18 दिसंबर 2024
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ – 7 जनवरी 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 27 जनवरी 2025
  •  एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – अभी घोषित नहीं (लेकिन परीक्षा से पहले)
  • ऑनलाइन परीक्षा – 22 मार्च 2025

पात्रता और मानदंड

1. आयु सीमा (Age Limit):

Agniveer Vayu Recruitment 2025 के लिए न्‍यूनतम और अधिकतम आयु सीमा का निर्धारण किया गया है। एयरफोर्स द्वारा इसके लिए न्‍यूनतम आयु सीमा 17.5 रखी गई है वहीं अधिकतम आयु 21 वर्ष तक रखी गई है। लेकिन आयु सीमा ध्‍यान रखे योग्‍य बात यह है कि अभ्‍यर्थी का जन्‍म 1 जनवरी 2005 से लेकर 1 जुलाईग्‍ 2008 के बीच होना चाहिए।

2. वैवाहिक स्थिति

इस परीक्षा के लिए आवेदन सिर्फ अविवाहित पुरुष और महिला अभ्‍यर्थी ही कर आवेदन कर सकते हैं। वहीं सेवाकाल के दौरान अभ्‍यर्थी शादी नहीं कर सकता है।

3. शैक्षिक योग्यता

  1. विज्ञान विषयों के लिए:
    1. 10+2 (गणित, भौतिकी, और अंग्रेजी) में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण।
    1. अंग्रेजी में 50% अंक अनिवार्य।
    1. वैकल्पिक रूप से  50% अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिप्लोमा।
  2. विज्ञान विषयों के अलावा अन्य:
    1. किसी भी स्ट्रीम में 10+2 न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण।
    1. अंग्रेजी में 50% अंक आवश्यक।

4. शारीरिक मानदंड

वहीं शारीरिक मानदंड की बात करें तो हाइट के मामले में महिला और पुरुष दोनों बराबर होने चाहिए यानी दोनों की ऊंचाई 152.5 सेमी न्‍यूनतम होना अनिवार्य है। पुरुष छाती की चौड़ाई 77  सेमी न्‍यूनतम और 5 सेमी (विस्‍तार) होनी चाहिए। सुनने की क्षमता सामान्‍य होनी चाहिए और आंखों की रोशनी 6/12 से 6/6 तक सुधार योग्‍य होनी चाहिए।  

AIF Agniveer Vayu Recruitment में चयन प्रक्रिया क्‍या होगी?

भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है:

चरण-I: ऑनलाइन परीक्षा

Indian Air Force Agniveer Vayu Intake Recruitment 2025 भर्ती के लिए चरण को ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। इस लिखित परीक्षा को दो खण्‍डों में विभाजित किया गया है। जिसमें विज्ञान विषयों से सम्‍बन्धित प्रश्‍नों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जायेगा, तो वहीं विज्ञान विषयों के अलावा अन्‍य विषयों के लिए 45 का समय निर्धारित किया गया है। अभ्‍यर्थी के सही उत्‍तर देने पर +1 अंक प्राप्‍त होगा तो वहीं इसके नैगेटिव मार्किंग भी की जायेगी, जिसमें एक गलत उत्‍तर देने पर -0.25 अंक देने का प्रावधान है।

चरण-II: शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण

पहले चरण की लिखित परीक्षा पास करने के बाद शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षा ली जायेगी। इसके अन्‍तर्गत पुरुषों को 7 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी तो वहीं महिला को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 8 मिनट में लगानी होगी। इसके अलावा दोनों को 10 पुश-अप, 10 सिट-अप और 20 स्‍क्‍वैट्स करने होंगे।

चरण-III: चिकित्सा परीक्षण

तीसरा चरण चिकित्‍सकी परीक्षण का होगा, जिसमें निर्धारित मानकों के आधार पर डॉक्‍टरों द्वारा स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षा किया जायेगा।

Agniveer Vayu Vacancy Online Apply :  आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in/AV/ पर जाएं।
  2. होम पेज पर आने के बाद नीचे स्‍क्रॉल करें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन पेज खुलने के बाद नीचे दिये गये रजिस्‍ट्रेशन बटन पर क्लिक करें।
  4. रजिस्‍ट्रेशन के लिए जानकारी भरें।
  5. पंजीकरण करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
  6. लॉगिन करें।
  7. व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरें।
  8. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  9. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  10. आवेदन पत्र सबमिट करें और प्रिंटआउट लें।

Agniveer Vayu Bharti परीक्षा पैटर्न

Agniveer Vayu Recruitment Exam Petter को तीन भागों में वर्गीकृत किया गया है, जिसमें विज्ञान समूह और विज्ञान के अलावा अन्‍य और मिश्रित विषय है।

  • विज्ञान विषय समूह : इसके अन्‍तर्गत अंग्रेजी, गणित और भौतिकी विषय से सम्‍बन्धित प्रश्‍न पूछे जायेंगे। जिसमें कुल 70 प्रश्‍न पूछे जायेंगे, जिसमें अन्‍तर्गत 25 प्रश्‍न गणित, 25 प्रश्‍न  भौतिकी, और 20 प्रश्‍न अंग्रेजी विषय से सम्‍बन्धित होंगे। इसके परीक्षा के लिए कुल 70 मिलेंगे। वहीं पेपर को पूरा करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।
  • विज्ञान विषय के अलावा अन्‍य विषय : इस विषय में रीजनिंग और अंग्रेजी विषय  से सम्‍बन्धित प्रश्‍न पूछे जायेंगे। इसमें कुल 50  प्रश्‍न होंगे, जिसके 50 अंक प्राप्‍त होंगे। वहीं परीक्षा को पूरा करने के लिए 45 मिनट का समय निर्धारित है।
  • मिश्रित विषय : इस परीक्षा में अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, सामान्‍य ज्ञान और  रीजनिंग से सम्‍बन्धित प्रश्‍न पूछे जायेंगे। जिसमें कुल प्रश्‍न 100 होंगे और परीक्षा को पूरा करने का समय 85 मिनट का होगा।
समूह का नामविषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय अवधि
विज्ञान समूहअंग्रेजी, गणित, भौतिकी707060 मिनट
विज्ञान के अलावा अन्यअंग्रेजी, रीजनिंग505045 मिनट
मिश्रित समूहसभी उपरोक्त10010085 मिनट

कितना होगा वेतन और लाभ?

जैसा कि अग्निवीर वायु इंटेक भर्ती योजना चार साल के लिए होती है। वेतन को वर्ष के क्रमानुसार भिन्‍न रखा गया है। इसके अन्‍तर्गत अग्निवीर कॉर्पस फंड योगदान और सरकारी योगदान भी होता है।

वर्षमासिक वेतन (हाथ में)अग्निवीर कॉर्पस फंड योगदानसरकारी योगदान
1₹21,000₹9,000₹9,000
2₹23,100₹9,900₹9,900
3₹25,550₹10,950₹10,950
4₹28,000₹12,000₹12,000
  • सेवा निधि पैकेज: लगभग ₹10.04 लाख (कर-मुक्त)।
  • जीवन बीमा कवर: ₹48 लाख।
इन्‍हें भी पढ़ें…

UPSC EPFO Final Result 2023 जारी, परिणाम कैसे देखें?

DSSSB Vacancy 2025: PGT और लाइब्रेरियन के लिए 439 पद खाली, कैसे करें आवेदन?

RRC SCR Apprentice Recruitment 2025 : 4232 पदों पर निकली भर्ती

RPSC 2nd Grade Teacher Vacancy 2025: 2129 पद खाली, आवेदन प्रक्रिया और योग्यता जानकारी

SBI PO Recruitment 2024 के लिए आवेदन शुरू, जानें Eligibility और पूरी प्रकिया

हैलो दोस्‍तों, मेरा नाम अंकित शर्मा हैं। मैं भारतीय निवासी हूं। मैं लगभग 4 सालों से ब्‍लॉगिंग कर रहा हूं। मुझे शिक्षा और सरकारी नौकरी क्षेत्र में अच्‍छी रुचि है और इसी पर लिखना पसंद करता हूं। मेरा सदैव प्रयास रहता है कि मैं अपने पाठकों सही जानकारी और आसानी से समझने योग्‍य आर्टिकल दे सकूं ... धन्‍यवाद।

Leave a Comment