Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2025 : इस भर्ती के लिए घोषणा कर दी गई है। इस महीने के अन्त में आवेदन शुरू कर दिए जायेंगे। मेडिकल शाखा में सुनहरा अवसर। आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और चयन विवरण जानें।
भारतीय नौसेना ने अग्निवीर SSR भर्ती 2025 के तहत मेडिकल शाखा (SSR-मेडिकल) के लिए 02/2025 और 02/2026 बैच में भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह उन सभी युवाओं के लिए एक उत्कृष्ट मौका है जो भारतीय नौसेना में शामिल होकर अपना भविष्य बनाने चाहते हैं। भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रतिष्ठित पदों पर कार्य करने का अवसर मिलेगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मार्च 2025 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करने की सलाह दी जाती है ताकि किसी भी तकनीकी समस्या या अंतिम समय की भीड़ से बचा जा सके। अगर आवेदन पत्र भरते समय कोई गलती हो जाए, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आवेदन में सुधार के लिए 14 से 16 अप्रैल 2025 तक का समय दिया जाएगा। तो चलिए बात करते Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2025 के बारे में पूरी जानकारी के बारे में।
Overview
श्रेणी | विवरण |
---|---|
भर्ती का नाम | भारतीय नौसेना अग्निवीर SSR भर्ती 2025 |
शाखा | मेडिकल (SSR – मेडिकल) |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 29 मार्च 2025 |
आवेदन समाप्ति तिथि | 10 अप्रैल 2025 |
परीक्षा चरण-1 (INET) | मई 2025 |
चरण-2 परीक्षा | जुलाई 2025 |
आयु सीमा (02/2025 बैच) | 01 सितंबर 2004 से 29 फरवरी 2008 के बीच |
आवेदन प्रक्रिया | पूरी तरह से ऑनलाइन आवेदन |
Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया
Selection Process की बात करें तोअग्निवीर SSR भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले INET (Indian Navy Entrance Test) परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जो कि मई 2025 में होगी। यह ऑनलाइन परीक्षा विज्ञान, गणित और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर आधारित होगी। परीक्षा परिणाम भी मई 2025 में ही घोषित कर दिए जाएंगे। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
परीक्षा में सफलता के बाद, जून 2025 में शॉर्टलिस्टिंग और कॉल लेटर जारी किए जाएंगे। इसके बाद स्टेज-2 परीक्षा जुलाई 2025 में आयोजित होगी। अंततः चुने गए उम्मीदवारों का इंडक्शन सितंबर 2025 में INS चिल्का, ओडिशा में किया जाएगा।
आवश्यक योग्यता और आयु सीमा : (Eligibility And Age Limit)
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, कुल अंकों में कम से कम 50% अंक और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक होना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार 2024-25 में 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे लोग भी आवेदन कर सकेंगे लेकिन उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों को दिखाना होगा।
आयु सीमा
- 02/2025 बैच: जन्म तिथि 01 सितंबर 2004 से 29 फरवरी 2008 के बीच होनी चाहिए।
- 02/2026 बैच: जन्म तिथि 01 जुलाई 2005 से 31 दिसंबर 2008 के बीच होनी चाहिए।
वेतनमान और भत्ते (Salary)
अग्निवीर SSR पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान ₹14,600 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद, वेतनमान ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह तक होगा। इसके अतिरिक्त, ₹5,200 प्रति माह का सैन्य सेवा भत्ता भी मिलेगा, जिसमें अन्य सरकारी सुविधाएं भी शामिल होंगी।
भर्ती प्रक्रिया:
Navy Agniveer SSR 2025 भर्ती की अधिसूचना जारी, इसी महीने शुरू होंगे आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होगी:
- INET परीक्षा:
- ऑनलाइन आयोजित होगी।
- प्रश्न पत्र में विज्ञान, गणित और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल होंगे।
- परीक्षा में सफल उम्मीदवार अगले चरण में जाएंगे।
- शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा:
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT) में 1.6 किमी दौड़, पुश-अप्स और सिट-अप्स शामिल होंगे।
- इसके बाद लिखित परीक्षा होगी।
- सफल उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
- अंतिम मेडिकल जांच:
- INS चिल्का, ओडिशा में होगी।
- अगर कोई उम्मीदवार अयोग्य पाया जाता है, तो उसे अपील करने के लिए पाँच दिन का समय मिलेगा।
आवेदन कैसे करें? (Apply Online Form)
आवेदन प्रक्रिया (Application Process) पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।
- सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- नए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसमें व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी भरनी होगी।
- एक बार पंजीकरण पूरा हो जाने के बाद, यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- आवेदन पत्र को सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की पुष्टि कर लें।
- एक बार आवेदन सबमिट हो जाने के बाद उसकी एक प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण लिंक
आधिकारिक अधिसूचना | यहां से पढ़ें |
ऑफिशियल वेबसाइट | यहां पर क्लिक करें |
ऑनलाइन आवेदन | लिंक |
अंतिम विचार
भारतीय नौसेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए Navy Agniveer SSR 2025 भर्ती की अधिसूचना जारी, इसी महीने शुरू होंगे आवेदनएक बेहतरीन अवसर है। अगर आपका भी लक्ष्य भारतीय नौसेना में सेवा देने का है, तो इस मौके को हाथ से न जाने दें। समय पर आवेदन करें और तैयारी में कोई कसर न छोड़ें। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें और समय पर अपने आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
आपके सवालों के जवाब ( FAQs )
प्रश्न: भारतीय नौसेना अग्निवीर SSR भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
उत्तर: आवेदन 29 मार्च 2025 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2025 तक चलेंगे।
प्रश्न: अग्निवीर SSR भर्ती में आयु सीमा क्या है?
उत्तर: 02/2025 बैच के लिए जन्म तिथि 01 सितंबर 2004 से 29 फरवरी 2008 के बीच होनी चाहिए।
प्रश्न: इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उत्तर: उम्मीदवार को 12वीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) के साथ पास होना चाहिए।
प्रश्न: अग्निवीर SSR भर्ती में वेतनमान कितना है?
उत्तर: प्रशिक्षण के दौरान ₹14,600 प्रतिमाह और प्रशिक्षण के बाद ₹21,700 से ₹69,100 प्रतिमाह।
प्रश्न: आवेदन प्रक्रिया किस प्रकार होगी?
उत्तर: आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
प्रश्न: परीक्षा तिथि कब है और एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
उत्तर: परीक्षा मई 2025 में होगी और एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा।