SBI PO Recruitment 2024 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, सिलेबस, और महत्वपूर्ण तिथियाँ जानें। पढ़ें हमारे विस्तृत मार्गदर्शक में सभी जानकारी!
भारतीय स्टेट बैंक ने एक बार फिर भारतीय नागरिकों के लिए सरकारी नौकरी के लिए भर्ती निकाली है। SBI ने 600 रिक्त पदों के लिए 26 दिसम्बर को SBI PO Recruitment 2024 के लिए घोषणा कर दी है। अभ्यर्थी से बैंक द्वारा 27 दिसम्बर से आवेदन मांगना शुरू हो गये हैं। इसके लिए अभ्यर्थी SBI PO Recruitment 2024 की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में 2024 की इस भर्ती के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
SBI PO भर्ती 2024 ?
SBI PO (एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर) भर्ती परीक्षा, एक प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा है, जो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है, जो बैंकिंग क्षेत्र में एक सफल करियर बनाना चाहते हैं।
SBI PO परीक्षा में दो प्रमुख चरण होते हैं: प्रीलिम्स और मेन्स, जिनमें विषयों की गहराई और कठिनाई स्तर अलग-अलग होते हैं। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी की अंतिम परीक्षा इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन के जरिए उम्मीदवारों की व्यक्तिगत और पेशेवर योग्यता का आंकलन से किया जाता है।
SBI Probationary Officers Online Form 2024 अधिसूचना
SBI PO Recruitment 2024 के लिए भर्ती के लिए बैंक द्वारा 26 दिसम्बर 2024 को Notification आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
SBI PO Recruitment 2024 महत्वपूर्ण तिथियां
- सूचना जारी होने की तिथि: 26 दिसंबर 2024
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 27 दिसंबर 2024
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 16 जनवरी 2025
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : अभी जारी नहीं (लेकिन परीक्षा से कुछ दिन पहले)
- प्रीलिम्स परीक्षा तिथि: 8 और 15 मार्च 2025
- मेन परीक्षा तिथि: अप्रैल/मई 2025
रिक्तियों का विवरण
2024-25 के लिए भारतीय स्टेट बैकं द्वारा SBI PO 2024 Vaccancy के लिए कुल 600 रिक्त पदों की भर्ती के लिए घोषणा की है। वर्गवार रिक्तियों का इस प्रकार है…
Regular
- Gen: 240
- OBC: 158
- EWS: 58
- SC: 87
- ST: 43
- Total: 586
Backlog
- Gen: 0
- OBC: 0
- EWS: 0
- SC: 0
- ST: 14
- Total: 14

SBI PO 2024: पात्रता मानदंड और आयु सीमा
Age Limit : SBI PO Recruitment 2024 के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों आवेदन की पात्रता ध्यान दे लेना चाहिए। यदि हम आयु (Age) सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु 30 वर्ष तक के लिए मान्य होगी। इसके अन्तर्गत अभ्यर्थी का जन्म 02.04.1994 से लेकर 01.04.2003 के बीच हुआ हो। बता दें कि, इस आवेदन में आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में कुछ छूट का प्रावधान नियमानुसार किया जाता है।
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
Educational qualification : SBI PO का आवेदन कर रहे उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। वहीं जो अभ्यर्थी अंतिम वर्ष में अध्ययन छात्र-छात्राएं हैं वे भी इस आवेदन के योग्य होंगे।
SBI PO Recruitment 2024 आवेदन शुल्क
SBI PO Recruitment 2024 आवेदन Fees भिन्न वर्गों के हिसाब से अलग-अलग है। जिसमें सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसीs के लिए 750 रुपये फीस और वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी के लिए शुल्क को माफ किया गया है।
- सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी : ₹750
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी : शुल्क माफ
SBI PO Recruitment 2024 में आवेदन की प्रक्रिया क्या होगी?
- सबसे पहले अभ्यर्थी को State Bank of India की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर विजिट करना होगा।
- जब आप नीचे की ओर स्क्रॉल करेंगे तो आपको ‘Career’ सेक्शन के बटन पर क्लिक करें, फिर आपको ऊपर वेबसाइट के हैडर पर ‘Join Sbi’ के ऑप्शन में ‘Current Opening’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- ‘Current Opening’ के नीचे स्क्रॉल करने पर आपको अपनी फोन या कम्प्यूटर की स्क्रीन पर “SBI PO Recruitment 2025″ का बटन दिखाई देगा, उस क्लिक करें।
- Apply Online के बटन पर क्लिक करने के बाद, आप अपना नया रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- आवेदन फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
SBI PO 2025: चयन प्रक्रिया
SBI PO Selection Process तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिसके अन्तर्गत पहली प्रीलिम्स परीक्षा, दूसरी मैन परीक्षा, अगल चरण में साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन एवं साक्षात्कार शामिल है।
1. प्रीलिम्स परीक्षा:
- प्रश्नों की संख्या: 100
- अधिकतम अंक: 100
- समय अवधि: 1 घंटा
- विषय:
- अंग्रेजी भाषा (30 प्रश्न)
- संख्यात्म अभिक्षमता (35 प्रश्न)
- तर्क क्षमता (35 प्रश्न)
2. मेन परीक्षा:
- प्रश्नों की संख्या: 155 (वस्तुनिष्ठ) + 2 (वर्णनात्मक)
- अधिकतम अंक: 200 (वस्तुनिष्ठ) + 50 (वर्णनात्मक)
- समय अवधि: 3 घंटे (वस्तुनिष्ठ) + 30 मिनट (वर्णनात्मक)
- विषय:
- तर्क एवं कंप्यूटर अभिक्षमता
- डेटा विश्लेषण एवं व्याख्या
- सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग जागरूकता
- अंग्रेजी भाषा
3. साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन एवं साक्षात्कार
- साइकोमेट्रिक टेस्ट: उम्मीदवारों की मानसिक योग्यता का मूल्यांकन।
- समूह चर्चा (जीडी): 20 अंक
- साक्षात्कार: 30 अंक
SBI PO परीक्षा सिलेबस
SBI PO Exam Prelims Syllabus :
विषय | सब-विषय |
अंग्रेजी भाषा | – रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन – क्लोज़ टेस्ट – पैरा जंबल्स – वाक्य सुधार – वाक्य पूर्णता – स्पॉटिंग एरर्स |
संख्यात्मक अभिक्षमता | – संख्या श्रृंखला – समय और कार्य – प्रतिशतता – अनुपात और समानुपात – लाभ और हानि – साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज – समय, दूरी, और गति – डेटा इंटरप्रिटेशन (ग्राफ और चार्ट) |
तर्क क्षमता | – पहेलियाँ – असमानता – कोडिंग-डिकोडिंग – सिटिंग अरेंजमेंट – दिशा और दूरी – ब्लड रिलेशन – क्रम और रैंकिंग |
SBI PO Main Exam Syllabus :
विषय | सब-विषय |
तर्क एवं कंप्यूटर अभिक्षमता | – कथन और निष्कर्ष – कोडिंग और डिकोडिंग – पहेलियाँ और सिटिंग अरेंजमेंट – कंप्यूटर जागरूकता (सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, नेटवर्किंग, आदि) |
डेटा विश्लेषण और व्याख्या | – डेटा टेबल – पाई चार्ट – बार ग्राफ – मिक्स्ड ग्राफ – कैसलेट आधारित प्रश्न |
सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग जागरूकता | – बैंकिंग नियम और प्रथाएं – भारतीय अर्थव्यवस्था – करंट अफेयर्स – बजट और नीतियां – RBI की भूमिका |
अंग्रेजी भाषा | – निबंध लेखन – पत्र लेखन – समर्पक और वाक्य विन्यास |
SBI Probationary Officers वेतन
SBI PO Recruitment 2024 के अन्तर्गत होने वाली के अधिकारियों का प्रारम्भिक वेतन जूनियर मैनेजेंट ग्रेड स्केल-I पर के नियमानुसा 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920 के स्केल के अन्तर्गत 48,480/- रुपये (4 अग्रिम वेतन वृद्धि के साथ) निर्धारित है। वहीं समय- समय पर सभी सुविधाएं और भत्ते भी मिलते हैं।
एसबीआई पीओ 2025 परीक्षा केंद्र
अभ्यर्थी के लिए परीक्षा केन्द्र की बात करें तो आवेदन के शुरूआती समय अभ्यर्थी अपने मनमुताबिक परीक्षा सेंटर सुन सकता है। लेकिन आवेदन शुरू होने के कुछ समय बाद परीक्षा केन्द्र की सीटें फुल होने के कारण आपको अन्य जिलों के परीक्षा केन्द्रों के लिए आवेदन करना पड़ सकता है।